HomeHealth & Fitnessहमीरपुर: पत्नी सहित ससुरालियों की मारपीट से युवक ने लगाई फांसी, मौत,...

हमीरपुर: पत्नी सहित ससुरालियों की मारपीट से युवक ने लगाई फांसी, मौत, कार्यवाही शुरू

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढीहाडेरा में पत्नी सहित ससुरालियों द्वारा की गई मारपीट से आहत युवक ने फांसी लगा ली।

जिसे परिजनों द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढीहाडेरा निवासी संतोष (30) पुत्र जाली वर्मा ने अपने घर में फांसी लगा ली। जिसे माँ कुंवर बाई सहित अन्य परिजन इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की माँ कुंवर बाई सहित अन्य परिजनों का आरोप है कि, इसकी पत्नी कोमल लगभग बारह दिन पहले मायके लरौंद गई थी। तभी से यह उसे बुला रहा था, उसके नहीं आने पर यह लरौंद गया था।

जहां पत्नी सहित अन्य ससुरालियोँ ने उसे बहुत मारा पीटा था। जिनसे बचकर वह अपने दूसरे रिश्तेदारों के यहां भूसा में घुस गया, तो वहां से भी निकाल कर बेरहमी से पीटा था। और थाने मेँ झूठी दहेज़ की शिकायत की थी। जिसके चलते इसने फांसी लगा ली।

इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने शुक्रवार को बताया कि, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाकी अगर तहरीर मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी।

मृतक अपने परिवार में पांच भाईयों में सबसे छोटा था और मजदूरी कर परिवार चलाता था। अभी एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। इसलिए अभी तक कोई संतान नहीं है। घर में हुई इस घटना से परिजनों मेँ कोहराम मचा हुआ है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments