श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर परसौरा माफी के पास एक बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, परसौरा माफी निवासी सरदार गुप्ता (50) शुक्रवार रात पैदल कहीं जा रहे थे। इसी दौरान लखीमपुर जिले के राजगढ़ निवासी कुमार मयंक (29) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। परसौरा माफी के पास सड़क पार करते समय बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक और पैदल चल रहे बुजुर्ग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इकौना में बाइक की टक्कर:दो लोग गंभीर घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












