HomeHealth & Fitness450 करोड़ की कार्ययोजना को डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में मिली...

450 करोड़ की कार्ययोजना को डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में मिली मंजूरी

बीजापुर । बस्तर सांसद महेश कश्यप की उपस्थिति में आज शुक्रवार काे आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की बैठक में जिले के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 450 करोड़ रुपये से अधिक की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।

बैठक में जिले के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में कलेक्टर एवं शासी परिषद के पदेन अध्यक्ष विश्वदीप ने वर्ष 2016-17 से अब तक डीएमएफ के तहत जिले को प्राप्त राशि और उसके व्यय की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बीजापुर की भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद डीएमएफ निधि के प्रभावी प्रबंधन और उससे किए गए उल्लेखनीय कार्यों को पीपीटी एवं लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चौबे ने विभागवार कार्यों, डीएमएफ निधि के पारदर्शी उपयोग तथा वर्तमान सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने सुरक्षा संबंधी आवश्यक बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। शासी परिषद के सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं एवं जमीनी परिस्थितियों से अवगत कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments