Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ नगर में घर में घुसे चोर:परिवार छत पर सो रहा था,...

शोहरतगढ़ नगर में घर में घुसे चोर:परिवार छत पर सो रहा था, लाखों के जेवर-नगदी गायब


शोहरतगढ़, उत्तर प्रदेश। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के आर्यनगर मोहल्ले में एक घर से लाखों रुपए के जेवर और नगदी चोरी हो गई। शुक्रवार रात भीषण गर्मी के कारण परिवार छत पर सोया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10, आर्यनगर मोहल्ले में स्नेहा शर्मा पुत्री कैलाश शर्मा के घर में हुई। शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे। रात लगभग दो बजे अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। उन्होंने पूजा स्थल के पास रखी अलमारी से सोने का सीकड़, दो अंगूठियां, चांदी के बर्तन और अन्य जेवर चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, एक कमरे में रखे गुल्लक से लगभग पच्चीस हजार रुपये भी निकाल लिए गए। चोरी को अंजाम देने के बाद चोर घर के नीचे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर फरार हो गए। पड़ोसियों ने चोरों की आहट सुनकर शोर मचाया, जिससे मोहल्ले के लोग जाग गए। स्नेहा शर्मा का परिवार छत से नीचे आया तो उन्होंने कमरों में सामान बिखरा हुआ, अलमारी टूटी हुई और जेवर व गुल्लक गायब पाया। शोहरतगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments