आदर्श नगर पंचायत सोनौली में निर्माण कार्यों में अनियमितता का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुणवत्ताहीन कार्यों को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। हाल ही में वार्ड नंबर 11 स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल गली में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं, जिसके बाद नोटिस जारी किए गए हैं। मनोनीत सभासद रवि वर्मा और प्रेम जैसवाल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्हें कई खामियां मिलीं। आरोप है कि कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। वाल्मीकि नगर वार्ड में नेपाल के अर्घाखांची सीमेंट के उपयोग का भी आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभासदों ने क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल यादव को घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने और मानक के अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित करने की मांग की है। सभासदों ने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मामला उच्च स्तर तक उठाया जाएगा। इस मामले में जेई विजय प्रताप ने बताया कि वार्ड नंबर 11 के वाल्मीकि नगर में सीसी रोड निर्माण में गुणवत्ताहीन कार्य पाए जाने पर दो नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में नेपाल का सीमेंट उपयोग में नहीं लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, वार्ड नंबर 6 गांधी नगर में नाली निर्माण के दौरान ढाई सूत सरिया के प्रयोग को लेकर गुणवत्ताहीन कार्य पाए जाने पर एक और नोटिस जारी किया गया है। जेई ने कहा कि आइडियल पब्लिक स्कूल गली के निर्माण कार्य की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली के वार्ड-11 में सीसी रोड में अनियमितता:गुणवत्ताहीन कार्य पर नोटिस जारी, जांच की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












