महराजगंज। जनपद की ठूठीबारी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को निचलौल के गड़ौरा बाजार से पकड़ा गया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, शनिवार को उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव अपनी टीम (दिलीप यादव और रामू गौड़) के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ठूठीबारी थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 33/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त गड़ौरा बाजार में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज राजभर (18 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र राजभर के रूप में हुई है। वह गोरखपुर जनपद के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र के बाल खुर्द (वार्ड नंबर 06 रानी लक्ष्मीबाई) का निवासी है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2)/65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा 5J(II)/6 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि नीरज राजभर लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद, आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे महराजगंज के माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना ठूठीबारी पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ उनका अभियान इसी तरह जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में पोक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार:महराजगंज पुलिस ने गड़ौरा बाजार से दबोचा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












