Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुंडेरवा में फ्लाईओवर के लिए मकान तोड़े गए:सर्विस रोड निर्माण के लिए...

मुंडेरवा में फ्लाईओवर के लिए मकान तोड़े गए:सर्विस रोड निर्माण के लिए 12 मकानों को खाली कराया गया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के मुंडेरवा में रेलवे फाटक संख्या 189 पर बन रहे फ्लाईओवर के लिए सर्विस रोड के निर्माण का काम तेज हो गया है। इसके चलते सड़क की जद में आ रहे लगभग 12 मकानों को खाली कराकर तोड़ा जा रहा है। मकान मालिकों ने प्रशासन के आदेश के बाद स्वयं ही अपने मकान तोड़ने शुरू कर दिए हैं। मुंडेरवा कस्बे में मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 189 पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे फाटक के दक्षिण दिशा में पिलर निर्माण के लिए फाउंडेशन बनाकर सरिया डाला जा चुका है। अब रेलवे फाटक के उत्तर दिशा में सुगरमिल चौराहे की ओर काम शुरू होने वाला है, जिसके लिए सर्विस रोड बनाई जा रही है। मंगलवार को इस सर्विस रोड की जद में आ रहे लगभग 12 मकानों को खाली करने और तोड़ने के निर्देश दिए गए थे। मकान मालिकों ने स्वयं ही मजदूर लगाकर अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया है। सड़क चौड़ी होने और फ्लाईओवर के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम हो जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments