#बस्ती_न्यूज
खेल निदेशालय की उप निदेशक मुद्रिका पाठक ने शनिवार 12 बजे दोपहर बस्ती के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम का निरीक्षण किया। शिकायत मिलने के बाद किए गए इस निरीक्षण में निर्माण और मरम्मत कार्यों में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। उप निदेशक ने स्टेडियम परिसर में बच्चों के लिए बन रहे भोजन स्थल का जायजा लिया। उन्होंने एक लंबे समय से बंद पड़े कमरे का ताला तुड़वाकर अंदर की स्थिति की भी जांच की। निरीक्षण में सामने आया कि पिछले वर्ष हुए जीर्णोद्धार कार्य अनुमान के अनुरूप नहीं थे, और पवेलियन भवन के नीचे प्रस्तावित नवीनीकरण कार्य अधूरा पड़ा था। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद मजदूरों ने कई महीनों से भुगतान न मिलने की शिकायत की। उप निदेशक ने लगभग 50 हजार रुपये के इस बकाये का संज्ञान लेते हुए जिम्मेदारों की पहचान कर भुगतान सुनिश्चित कराने या वैकल्पिक व्यवस्था कर श्रमिकों का बकाया दिलाने के निर्देश दिए। जांच में खेलो इंडिया योजना के तहत प्राप्त किट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे। उप निदेशक ने आवश्यकता पड़ने पर किट वापस भेजने और पुनः वितरण की बात कही। इसके अतिरिक्त, लगभग 2 लाख रुपये की टीवी खरीद दर्शाई गई थी, लेकिन मौके पर कोई टीवी स्थापित नहीं मिली। उप निदेशक मुद्रिका पाठक ने बताया कि वह यहां रूटीन जांच के लिए आई थीं। उन्होंने कहा कि सामने आई सभी कमियों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे प्रकरण में करीब 4.85 करोड़ रुपये से जुड़े कार्यों की जांच की जा रही है, और शेष कार्यों को पूरा कराने तथा मजदूरों के भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती स्टेडियम में गंभीर अनियमितताएं उजागर:उप निदेशक ने निर्माण-मरम्मत कार्यों की जांच की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












