Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में 24 घंटे में खुला सरिया चोरी का मामला:ट्रक चालक समेत...

बस्ती में 24 घंटे में खुला सरिया चोरी का मामला:ट्रक चालक समेत चार गिरफ्तार, 14 क्विंटल सरिया बरामद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सरिया चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार, 8 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी किए गए 14 क्विंटल सरिया भी बरामद किया। यह गिरफ्तारी बस्ती-गोरखपुर फोरलेन के अलग-अलग स्थानों से की गई। पुलिस के अनुसार, पटेल ढाबा एंड रेस्टोरेंट, परसाजाफर के पास खड़े एक ट्रक से सरिया चोरी होने के संबंध में पुरानी बस्ती थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय के नेतृत्व में थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम का गठन किया गया था। संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे कार्रवाई कर चारों आरोपियों को पकड़ा। कब्जे से चोरी किया गया सरिया बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ट्रक चालक रवि सिंह (निवासी एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड, लखनऊ), ट्रैक्टर मालिक शुभम चौधरी (निवासी भुड़ली, थाना मुंडेरवा), गयासुद्दीन (निवासी नरियांव) और सुरेश (निवासी रमवापुर, थाना मुंडेरवा) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया पूरा सरिया बरामद कर लिया। सीओ सदर सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया है। चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments