Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बाल कल्याण समिति की बैठक:बाल श्रम मुक्त यूपी, मिशन वात्सल्य...

श्रावस्ती में बाल कल्याण समिति की बैठक:बाल श्रम मुक्त यूपी, मिशन वात्सल्य पर हुई चर्चा


श्रावस्ती के विकास खंड गिलौला की ग्राम पंचायत गिलौला में ‘बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश’ और ‘मिशन वात्सल्य’ के तहत ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (VLCWPC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रधान और प्रधानाध्यापक ने की, जिसमें बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में बाल श्रम उन्मूलन, प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने तथा 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित अधिकारियों और सदस्यों ने निर्णय लिया कि ग्राम स्तर पर ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी जो किसी कारणवश विद्यालय से बाहर हैं या बाल श्रम में संलिप्त हैं। इन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
इस दौरान श्रमिक परिवारों के लिए बीओसीडब्ल्यू (BOCW) योजना के अंतर्गत ई-श्रम कार्ड बनवाने पर भी बल दिया गया, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जा सके। ग्राम प्रधान ने बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता बढ़ाने और मैरिज एवं माइग्रेशन रजिस्टर में समय से प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के तहत ग्राम में एक व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसमें बैनर और पोस्टर के माध्यम से बाल श्रम और बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान में महिलाओं, युवाओं और अन्य समुदाय के लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments