Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के पटखौली खुर्द में भागवत कथा:मथुरा-वृंदावन की विदुषी दिव्या रामायणी ने...

श्रावस्ती के पटखौली खुर्द में भागवत कथा:मथुरा-वृंदावन की विदुषी दिव्या रामायणी ने किया वर्णन


श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के पटखौली खुर्द में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन धाम से पधारी विदुषी दिव्या रामायणी कथा का वाचन कर रही हैं। कथा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। यह आयोजन मुन्ना सिंह के निर्देशन में तथा एस.पी. सिंह परिहार, राजेश सिंह और राकेश सिंह के संयोजन में हो रहा है। मुन्ना सिंह की चारों धाम यात्रा के पुण्य उपलक्ष्य में इस कथा का आयोजन किया गया है। कथा के तृतीय दिवस पर विदुषी दिव्या रामायणी ने धर्म, सत्य, करुणा और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके प्रवचन से श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान केदारनाथ तिवारी, दीवान भिनगा, विजय कुमार पाण्डेय, बिपुल तिवारी, नानबच्चा तिवारी, मालिक राम पाण्डेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में राहुल सिंह, लवकुश सिंह, सचिन सिंह, अंश सिंह, छोटू सिंह और समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। यह कथा धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना के विस्तार में सहायक सिद्ध हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments