सिद्धार्थनगर जिले की कपिलवस्तु सीट पर भाजपा विधायक श्याम धनी राही को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 56% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। समाजवादी पार्टी में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद प्रदीप पथरकट्ट हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी है। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद कन्हैया पासवान हैं। इन्हें 59% लोगों ने पसंद किया है। वर्तमान विधायक श्याम धनी राही को 28%, रामनारायण को 3%, सत्य प्रकाश राही को 1% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद प्रदीप पथरकट्ट हैं। उन्हें 42% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर चंद्रभान पहलवान हैं, जिनको को 41% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय पासवान हैं, उन्हें 11% ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी में पहली पसंद डॉ राजू राम आजाद हैं। इन्हें 57 % लोगों ने पसंद किया है। पट्टू राम आजाद को 22%, चंद्रिका प्रसाद को 4% लोगों ने पसंद किया है।
कपिलवस्तु सीट पर सपा से प्रदीप पथरकट्ट पहली पसंद:बसपा से राजूराम आजाद पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












