Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज में पानी टंकी निर्माण का विरोध:ग्रामीण काली माता मंदिर और खलिहान...

बृजमनगंज में पानी टंकी निर्माण का विरोध:ग्रामीण काली माता मंदिर और खलिहान की भूमि पर प्रदर्शन कर रहे


बृजमनगंज की आदर्श नगर पंचायत के स्वामी विवेकानंद नगर वार्ड में काली माता मंदिर और खलिहान की भूमि पर पानी की टंकी के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार शाम को दर्जनों ग्रामीणों ने प्रस्तावित स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पंचायत धार्मिक महत्व की भूमि और खलिहान पर पानी की टंकी का निर्माण करा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन दबाव में आकर उचित निर्णय नहीं ले रहा है। उनके मुताबिक, पानी की टंकी के लिए प्रस्तावित भूमि गाटा संख्या 804 है, जबकि बोरवेल के लिए खोदा गया गड्ढा गाटा संख्या 805 पर है, जो वर्तमान में खलिहान के रूप में दर्ज है। इस मामले की शिकायत के बाद शनिवार को उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र कुमार गौतम ने चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया था। उन्होंने स्वामी विवेकानंद नगर वार्ड में शिकायतकर्ताओं और ग्रामीणों को बुलाकर मौके पर भूमि की जांच की तथा लेखपाल से भी सत्यता रिपोर्ट मांगी। इसके बावजूद, ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन दबाव में खलिहान की भूमि और काली माता मंदिर के पास ही पानी की टंकी बनाने पर अड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर इस निर्माण को अनुमति नहीं देंगे। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि पानी की टंकी के निर्माण के लिए आबादी की भूमि चिह्नित की गई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को जल निगम की टीम के निरीक्षण के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इस अवसर पर शनि यादव, उग्रसेन, शिव प्रसाद, उमेश, मालती, शारदा, गुड़िया, ममता, चंद्रावती, ज्ञान मति, सोना सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments