Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भट्टा मालिक की सड़क दुर्घटना में मौत:भवानीगंज के श्यामपुर चौराहे पर अज्ञात...

भट्टा मालिक की सड़क दुर्घटना में मौत:भवानीगंज के श्यामपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर


भवानीगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर चौराहे के पास एक सड़क दुर्घटना में बायताल स्थित राजा भट्ठा के मालिक राजाराम मिश्रा (55) की मौत हो गई। वह बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी स्वर्गीय हरिराम मिश्रा के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, राजाराम मिश्रा अपनी बाइक से भड़रिया की ओर जा रहे थे। डुमरियागंज-चंद्रीपघाट मार्ग पर श्यामपुर चौराहे के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल राजाराम मिश्रा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बस्ती रेफर कर दिया। हालांकि, बस्ती ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments