महाराजगंज की सदर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक जयमंगल को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 68% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद जयमंगल हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी की है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद जयमंगल हैं। उन्हें 51% लोगों ने पसंद किया है। अर्चना चंद्रा को 24%, परदेशी रविदास को 18% और कन्हौया प्रसाद को 1% लोगों ने अपनी पसंद बताया है। समाजवादी पार्टी में श्रीपति आजाद को 82% लोगों ने पसंद किया। दूसरे नंबर पर बिंदेश कन्नौजिया ने 13% को पसंद किया। जबकि सुदामा प्रसाद को 2% लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी के लिए सूरज नायक को 94% लोगों ने पसंद किया है। नारद राव और ओमप्रकाश पासवान को 2% लोगों ने जबकि वीरेंद्र कुमार को 1% लोगों ने पसंद किया है। कांग्रेस पार्टी में आलोक प्रसाद को 70% लोगों ने पहली पसंद बताया है। चंद्रजीत भारती को 15% लोगों ने पसंद किया है। जबकि जग्गू प्रसाद को 5% लोगों को पसंद किया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज सदर विधानसभा में समाजवादी पार्टी बनी पहली पसंद:दूसरे नंबर पर बनी भाजपा, जानिए विधायक की स्थिति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












