Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पराली जलाने से बाग में लगी आग:पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से की कार्रवाई...

पराली जलाने से बाग में लगी आग:पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से की कार्रवाई और मुआवजे की मांग


बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सोनाबंदी के टोला ओड़वलिया गोसाईं में पराली जलाने से एक बाग में आग लग गई। इस घटना में बाग के कई पेड़ जलकर राख हो गए। पीड़ित अनुपम कुमार द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी फरेंदा और थानाध्यक्ष बृजमनगंज से पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। अनुपम कुमार द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र कुमार गौतम और थानाध्यक्ष बृजमनगंज को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार को उनके बाग के बगल के खेत मालिक ने जानबूझकर अपने खेत में आग लगा दी थी। खेत की पराली में लगी आग तेजी से उनके बाग तक फैल गई। आग लगने से बाग में लगे आम, करौदा, नींबू और सागौन सहित लगभग 15 वर्ष पुराने कई पेड़ जलकर नष्ट हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। घटना की जांच कराई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments