Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राप्ती नदी में नहाते समय पैर फिसलने से डूबा किशोर:काफी तलाश के...

राप्ती नदी में नहाते समय पैर फिसलने से डूबा किशोर:काफी तलाश के बाद शव मिला, परिवार का इकलौता बेटा था


श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाते समय डूबे किशोर कौशल कुमार (14) का शव बरामद कर लिया गया है। रविवार दोपहर वह रघुनाथपुर गांव के पास नदी में नहाने गया था। कौशल कुमार दोपहर में गांव से लगभग 100 मीटर उत्तर दिशा में स्थित राप्ती नदी में कूद गया था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी में छलांग लगाते देखा, लेकिन काफी देर तक वह पानी से बाहर नहीं आया। सूचना मिलने पर सोनवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों, स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक कौशल कुमार अपने पिता दिलीप कुमार का इकलौता पुत्र था। दिलीप कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े हैं और पेशे से किसान हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं बताई गई है। परिजनों ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि कौशल कब नदी किनारे नहाने चला गया। इस घटना के बाद प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों से अपील की है कि वे बच्चों को नदी के पास जाने से रोकें और स्वयं भी पूरी सतर्कता बरतें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments