भवानीगंज में सोमवार को बहू-बेटी सम्मेलन हुआ। यह कार्यक्रम थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सम्मेलन में महिला कांस्टेबल कविता राव ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक राम शब्द यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, कांस्टेबल दिग्विजय चौधरी और महिला कांस्टेबल कविता राव आदि उपस्थित रहे।
भवानीगंज में बहू-बेटी सम्मेलन:महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












