Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भड़रिया चौराहे पर ट्रक की टक्कर से दो घायल:शादी के कार्ड बांटने...

भड़रिया चौराहे पर ट्रक की टक्कर से दो घायल:शादी के कार्ड बांटने निकले थे, बस्ती रेफर


सोमवार शाम लगभग 6:00 बजे भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया पुलिस बूथ चौराहे पर एक ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में हर्षित (13) और वीरेंद्र (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। बेंवा-भड़रिया मार्ग पर हुए इस हादसे में ट्रक ने बाइक सवारों को कुछ दूर तक घसीटा। टक्कर इतनी भीषण थी कि चौराहे पर खड़ी एक कार और एक अन्य मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गईं। कादिराबाद निवासी हर्षित पुत्र गोपाल (13) और वीरेंद्र पुत्र घनश्याम (23) निवासी कादिराबाद, थाना डुमरियागंज, अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने भड़रिया चौराहे पर आए थे। तभी बेंवा की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल भवानीगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा भेजा। बेंवा में डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बस्ती रेफर कर दिया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments