सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील अंतर्गत खुनियाँव क्षेत्र के ग्राम बरगदवा पूर्वी में सोमवार को प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान चकमार्ग संख्या 773 को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह चकमार्ग मो0 शाहिद द्वारा पुनः अस्थायी दीवार बनाकर कब्जा कर लिया गया था, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में बाधा आ रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और अवैध रूप से बनाई गई दीवार को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी का उपयोग कर अतिक्रमण हटाया गया और चकमार्ग को पूरी तरह साफ कराया गया। इस कार्रवाई के दौरान गांव के कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और प्रशासन के इस कदम का समर्थन किया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस रास्ते पर अतिक्रमण के कारण उन्हें आवागमन में परेशानी हो रही थी, जिसकी शिकायतें कई बार की गई थीं। अतिक्रमण हटाने के बाद चकमार्ग को ग्राम प्रधान को सौंप दिया गया, ताकि भविष्य में इस पर किसी प्रकार का नया अतिक्रमण न हो सके। नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय ने चेतावनी दी कि सरकारी भूमि या सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत और संतोष का माहौल देखा गया।
सिद्धार्थनगर में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर:खुनियाँव के बरगदवा पूर्वी में चकमार्ग अतिक्रमण मुक्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












