Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महादेवा नासिरगंज में बना पक्का नाला:जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, लंबे...

महादेवा नासिरगंज में बना पक्का नाला:जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत, लंबे समय से थे परेशान ग्रामीण


जमुनहा विकास खंड जमुनहा की ग्राम पंचायत महादेवा नासिरगंज में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल की गई है। लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या को देखते हुए राज्य वित्त/15वें वित्त आयोग योजना के तहत पक्के नाले का निर्माण कराया गया है। यह निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के अंतर्गत किया गया है। नाला महादेवा नासिरगंज में सेठ प्रभुदास इंटर कॉलेज से लेकर लालजी के घर तक बनाया गया है, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, पहले इस मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके चलते बरसात के दिनों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नाला निर्माण के बाद अब जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नए नाले के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होने की संभावना है। ग्रामीणों ने इस पहल को सराहते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments