Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रोजगार सेवकों ने विधायक को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन:कप्तानगंज में नियमितीकरण और...

रोजगार सेवकों ने विधायक को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन:कप्तानगंज में नियमितीकरण और ₹24 हजार मानदेय की मांग की

#बस्ती_न्यूज

कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी से ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को मुलाकात कर अपनी 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायतों में पिछले 19 वर्षों से कार्यरत करीब 36 हजार रोजगार सेवकों की समस्याओं को लेकर यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। ज्ञापन में सेवकों ने नियमितीकरण कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय बढ़ाकर ₹24,000 प्रतिमाह करने, बकाया भुगतान तत्काल कराने, जॉब चार्ट में अन्य कार्य शामिल करने और ईपीएफ सुविधा लागू करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद उन्हें न पर्याप्त मानदेय मिल रहा है और न ही कोई सामाजिक सुरक्षा। विधायक अतुल चौधरी ने प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनकर आश्वासन दिया कि वे इन मांगों को सदन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में अहम भूमिका निभाने वाले रोजगार सेवकों को उनका हक मिलना चाहिए। प्रतिनिधियों ने बताया कि मनरेगा सहित ग्राम पंचायत की विभिन्न योजनाओं के संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन आर्थिक स्थिति अभी भी कमजोर बनी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments