Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में घर में लटका मिला किशोरी का शव:लंबे समय से बीमारी...

महराजगंज में घर में लटका मिला किशोरी का शव:लंबे समय से बीमारी के कारण अवसाद में थी, आत्महत्या की आशंका


महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बाली में मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक युवती का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बाली निवासी 15 वर्षीय सबीना खातून पुत्री नूर हसन अपने घर पर अकेली थी। उसके परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि सबीना लंबे समय से बीमारी के कारण अवसाद में रहती थी। मां के अनुसार, बीमारी से तंग आकर ही युवती ने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments