महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के करमहवा बुजुर्ग गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनकटी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान करिश्मा के रूप में हुई है, जो करीब पांच माह की गर्भवती थी। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या और दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया। मायके वालों का दावा है कि करिश्मा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) फरेंदा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। जानकारी के अनुसार, करिश्मा ने करीब पांच वर्ष पहले विजय के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पुरंदरपुर थानाध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












