Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली ग्राम प्रधान का निधन:प्रधान संगठन में शोक व्यक्त किया गया

रुधौली ग्राम प्रधान का निधन:प्रधान संगठन में शोक व्यक्त किया गया

#बस्ती_न्यूज

रुधौली विकासखंड के डडवा तिवारी ग्राम पंचायत की प्रधान आरती देवी का सोमवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र और प्रधान संगठन में शोक व्यक्त किया गया। आरती देवी की मृत्यु की खबर मिलते ही अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी योगेंद्र राम त्रिपाठी और एडीओ पंचायत रमेश चंद्र यादव सहित कई प्रमुख लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक व्यक्त करने वालों में विजय यादव, संतोष यादव, सोनू मिश्रा, विवेक चौधरी, वीरू चौधरी, मनीष सिंह, अमीर हम्जा, अब्दुल रज्जाक और राजेश कुमार समेत कई अन्य प्रधान भी शामिल थे। प्रधान पति माधव श्याम यादव ने बताया कि आरती देवी ग्राम पंचायत के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहती थीं। वह अपने पीछे दो बेटियों, लक्ष्मी और शालिनी, सहित अपने परिवार को छोड़ गई हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments