बहराइच जिले की नानपारा विधानसभा सीट से अपना दल (एस) के मौजूदा विधायक रामनिवास वर्मा को भास्कर के सर्वे में जनता ने नकार दिया है। 81 प्रतिशत लोगों की राय है कि उन्हें दोबारा टिकट न दिया जाए। जबकि इस सीट पर भाजपा को पहली पसंद बताया गया। भाजपा को 67 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी को 23 प्रतिशत, अपना दल को 9 प्रतिशत और बसपा को 1 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। हालांकि, यदि यह सीट अपना दल के पाले में रहती है तो 97 प्रतिशत लोगों ने मौजूदा विधायक को रामनिवास वर्मा को ही अपनी पसंद बताया है। भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में कृपाराम वर्मा को 89 प्रतिशत, माधुरी वर्मा को 8 प्रतिशत और राघवेंद्र प्रताप सिंह को 2 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। समाजवादी पार्टी से संभावित उम्मीदवारों में संतोष वर्मा को 44 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। इसके बाद शाइस्ता प्रवीण को 36 प्रतिशत और राजेश चौधरी को 11 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया। बसपा से अब्दुल वहीद और हकीकत अली को संयुक्त रूप से 43 प्रतिशत जनता ने पसंद किया है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट…क्लिक करें
नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा को जनता ने नकारा:81% लोगों ने दोबारा टिकट न देने को कहा, भाजपा के कृपाराम, सपा के संतोष पसंदीदा कैंडिडेट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












