बहराइच में एंटी करप्शन टीम ने मंगलावर दोपहर करीब 1 बजे मोतीपुर थाने में तैनात दरोगा सुरेश चंद्र को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी थाने परिसर के गेट के पास की गई। दरोगा की गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नानपारा कोतवाली लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी दरोगा पर एक मुकदमे से नाम हटाने के एवज में पीड़ित से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। इस संबंध में शिकायतकर्ता अवधेश कुमार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। जानिए पूरा मामला एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल गोंडा की टीम को शिकायत मिली थी कि मोतीपुर थाने में तैनात एसएसआई सुरेश चंद्र गिरि एक मुकदमे में नाम हटाने और जेल न भेजने के एवज में रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायतकर्ता अवधेश कुमार, निवासी दौलतपुर मजरा लोनियान पुरवा (थाना मोतीपुर, बहराइच) ने इसकी जानकारी टीम को दी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। थाना मोतीपुर के मुख्य गेट के पास एक चाय की दुकान पर जैसे ही एसएसआई ने 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। ट्रैप टीम ने की कार्रवाई इस ऑपरेशन का नेतृत्व एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी उप-निरीक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। टीम ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नानपारा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी का प्रोफाइल गिरफ्तार उप-निरीक्षक सुरेश चंद्र गिरि, पुत्र रामाश्रय गिरि, मूल रूप से गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वह मोतीपुर थाने में एसएसआई और दौलतपुर चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थे। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया… उन्हें मामले की जानकारी मिली है कि दौलतपुर चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र गिरी को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
बहराइच में दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:मुकदमे से नाम हटाने के बदले मांगी थी 10 हजार रुपए की घूस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












