#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा जमदाशाही में पुलिस ने पैदल गश्त की। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी और थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ यह गश्त की। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना था। गश्त के दौरान पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। साथ ही, गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालकों से उनकी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई। बिना नंबर प्लेट वाले और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने ज्वैलर्स, शराब की दुकानों, शस्त्र/कारतूस की दुकानों, कोचिंग सेंटरों और मेडिकल स्टोर संचालकों से भी बातचीत की और आवश्यक खुफिया जानकारी जुटाई। बैंक, सर्राफा बाजार और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बावरिया गिरोह, घुमंतू गैंग और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी गई। ‘मिशन शक्ति’ फेज-5 के तहत महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित जानकारी और हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अतिरिक्त, मनचलों और स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की गई, और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती पुलिस ने जमदाशाही में किया पैदल गश्त:कानून व्यवस्था, सुरक्षा जांच और संदिग्धों पर रखी नजर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












