Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)त्रिलोकपुर में दिव्यांग महिला का शव तालाब में मिला:शौच के लिए निकली...

त्रिलोकपुर में दिव्यांग महिला का शव तालाब में मिला:शौच के लिए निकली थी, पुलिस जांच में जुटी


सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम शौच के लिए घर से निकली एक दिव्यांग महिला का शव बुधवार सुबह गांव के तालाब में मिला। यह घटना त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव की है। 32 वर्षीय दुर्गावती, जो राजेंद्र की पत्नी थीं, मंगलवार शाम को अपने घर से निकली थीं। देर रात तक उनके वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बुधवार सुबह गांव के पश्चिम दिशा में स्थित एक तालाब में उनका शव तैरता हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर त्रिलोकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका दुर्गावती हाथ-पैर से दिव्यांग थीं और उन्हें झटके की बीमारी भी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments