HomeHealth & Fitnessभातखंडे विवि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

भातखंडे विवि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ।विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो.मांडवी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति गुरु वंदना रही, जिसे इलाक्षी राठौर द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात भरतनाट्यम की प्रस्तुति “ शिव स्तुति–भो शंभो ” कुशा अपूर्वा नारायण,नम्रता गौतम,खुशी मौर्य,श्वेता शुक्ला, शिंजिनी एवं अर्पिता राजपूत द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके बाद अष्टपदी की भावपूर्ण प्रस्तुति सैयद शमशुर रहमान, दीप्ति सिंह, कीर्ति सिंह, दीपिका एवं गरिमा द्वारा दी गई। द्वितीय चरण में शिव वंदना अंशिका त्रिपाठी,कृति सिंह तोमर,दर्शिका पाठक, प्रज्ञा पाठक एवं योगिता त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात ताल पक्ष (द्रुत लय) की ऊर्जावान प्रस्तुति दिव्या रावल, प्रिया कश्यप, कावेरी, श्रेयांशी श्रीवास्तव, अदिति त्रिपाठी, निखिल कसौधन एवं नितिन कुमार भारती द्वारा दी गई। इसमें पढ़ंत डॉ. प्रेरणा राणा, तबला अनिर्वाण तालुकदार, गायन आरिफ खान एवं सारंगी पर मनीष मिश्रा की संगत विशेष रूप से सराहनीय रही। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments