Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में आंधी-तूफान से भारी नुकसान:ट्रांसफार्मर गिरा, पेड़ मकानों पर; सड़कें जाम,...

बस्ती में आंधी-तूफान से भारी नुकसान:ट्रांसफार्मर गिरा, पेड़ मकानों पर; सड़कें जाम, बिजली बाधित

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से मकानों को नुकसान पहुंचा है, वहीं बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर भी धराशायी हो गए हैं। इससे सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है। बस्ती-महुली मार्ग पर बरोहिया पोखरे के पास संत रविदास मंदिर के सामने अमन गुप्ता के मकान पर एक रुई का पेड़ गिर गया। इस घटना में उनके घर का टीन शेड टूट गया और लोहे की सीढ़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। आंधी-तूफान के कारण उनके घर का काफी सामान बर्बाद हो गया। नगर पंचायत बनकटी में भी आंधी का व्यापक असर देखा गया। यहां सड़क किनारे लगा एक ट्रांसफार्मर खंभे से टूटकर नीचे गिर गया। इसके पास ही लगा एक नीम का पेड़ भी जड़ से उखड़ गया। बनकटी बाजार के अंदर भी कई पेड़ टूटकर सड़कों पर आ गिरे, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है और वाहन जाम में फंसे हुए हैं। आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने के लिए तुरंत काम पर लग गए हैं। वन विभाग और बिजली विभाग की टीमें सड़कों से गिरे पेड़ों को हटाने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रयास में जुटी हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments