इटवा में जनगणना 2027 के लिए कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। बुधवार को माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में दूसरे बैच का प्रशिक्षण समापन हुआ, जो 27 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2026 तक चला। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को गणना कार्य के बारीक गुर सिखाए गए। मुख्य प्रशिक्षक विनोद कुमार मौर्या और शिव लाल ने उपस्थित कर्मियों को डेटा संकलन, प्रपत्र भरने और क्षेत्रीय कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से निपटने के उपाय बताए। उन्होंने गणना कार्य में शुद्धता और पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया। तहसीलदार अजय मौर्या ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सही और सटीक आंकड़े जुटाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्ठा और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों ने अपनी शंकाएं भी रखीं, जिनका समाधान प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। तहसील के माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के पांच कमरों में आयोजित किया जा रहा है।खुनियाव ब्लॉक के कर्मचारियो ने दो बैच में यह प्रशिक्षण प्राप्त किया है। दूसरे बैच के समापन के दौरान प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी में लगे कर्मचारियो अगली बैच की ट्रेनिंग 30 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी। इस दौरान अखिलेश कुमार, अरविंद कुमार, हरिशंकर, कुवर सिंह, रामेन्द्र सिंह सहित कई गणना कर्मचारी मौजूद रहे।
इटवा में जनगणना कर्मचारियों की ट्रेनिंग पूरा:माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में दूसरे बैच का समापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












