HomeHealth & Fitnessसीएम आवास पहुंचे शिवम पांडेय, सुरक्षा कर्मी को दी चिट्ठी,यूपी में नए...

सीएम आवास पहुंचे शिवम पांडेय, सुरक्षा कर्मी को दी चिट्ठी,यूपी में नए नियम लागू की मांग

लखनऊप्राइवेट स्कूलों मनमानी को लेकर चिट्ठी देने पहुंचे राष्ट्रीय छात्र पंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डे सी एम आवास पहुंचे। मुख्य मंत्री से न मिल पाने पर सुरक्षा कर्मी को ही चिट्ठी देकर चले गए। शिवम पाण्डे ने कहां कि दिल्ली सरकार ने नियम लागू किया है यूपी में भी नियम लागू होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि और हर साल यूनिफॉर्म-किताबें बदलने की मनमानी के खिलाफ आज शुक्रवार तड़के सुबह ‘राष्ट्रीय छात्र पंचायत’ ने आज एक अनोखा और साहसिक विरोध प्रदर्शन किया है।

राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय आज गोंडा 125 किलोमीटर चलकर शुक्रवार को सुबह 5:00 बजे सीधे मुख्यमंत्री आवास 5,कालिदास मार्ग पहुंचे। वहां सुरक्षा कर्मियों को पूरी जानकारी देकर सुरक्षा कर्मियों को ही मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। सुरक्षा कर्मी द्वारा सलाह दी गई कि आप जनता दरबार में बैठिए वहां से लोगों को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बुलाया जाता है आप वहीं पर मिलकर दे दीजिएगा लेकिन शिवम पांडेय सुरक्षा कर्मी को ही ज्ञापन देकर के चले गए।
 
उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री  ने निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ा फैसला लेते हुए हर साल ड्रेस और किताबें बदलने पर रोक लगा दी है। यदि पड़ोसी राज्य में छात्रों और अभिभावकों के हित में ऐसे कड़े कानून बन सकते हैं,तो उत्तर प्रदेश की सरकार शिक्षा माफियाओं पर नकेल कसने में पीछे क्यों है।सरकार से इन्होंने तीन प्रमुख मांग की है कि निजी स्कूलों में कम से कम 5 साल तक यूनिफॉर्म न बदली जाए।
 
कमीशनखोरी खत्म करने के लिए सभी निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक एनसीआरटी की किताबें अनिवार्य हों।प्रदेश में ‘फीस रेगुलेशन एक्ट’ लागू कर मनमानी फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाए।अगर सरकार ने जल्द ही दिल्ली की तर्ज पर शासनादेश जारी नहीं किया, तो राष्ट्रीय छात्र पंचायत पूरे प्रदेश में ‘शिक्षा सत्याग्रह’ के तहत चक्का जाम करने को मजबूर होगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments