Homeउत्तर प्रदेशनीलगाय का शव सड़क किनारे पड़ा:दुर्गंध से राहगीर और स्कूली बच्चों को...

नीलगाय का शव सड़क किनारे पड़ा:दुर्गंध से राहगीर और स्कूली बच्चों को परेशानी


बस्ती। थाना क्षेत्र के भिटिया-वाल्टरगंज मार्ग पर स्थित साधन सहकारी समिति भरौली बाबू के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक नीलगाय की मौत हो गई। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी नीलगाय का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है, जिससे अब भारी दुर्गंध उठने लगी है। शव सड़ने के कारण वातावरण दूषित हो रहा है। इससे विशेषकर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। इस मार्ग से गुजरते समय लोगों को अपनी नाक ढकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों बादल सिंह, बबलू सिंह, चंद्रेश कुमार दुबे और अरविंद कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शव को हटाने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विकास सिंह, कमलेश पटेल, सतीश बरनवाल, सर्वेश शुक्ला, अलीहसन संदीप सिंह और सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द शव को हटवाकर गड्ढे में दबवाने की मांग की है, ताकि आवागमन करने वाले लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments