HomeUncategorizedजिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कटकुइयां कला में वृहद चौपाल लगाकर...

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कटकुइयां कला में वृहद चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्यायें, निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिया निर्देश

जनचौपाल कार्यक्रम के तहत जनता के द्वार पर ही समस्याओं का निराकरण कराना ही इसका उद्देश्य-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। शासन के निर्देशानुसार जिले के विकास खण्ड सिरसिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत कटकुइयां कला में सोमवार को सायंकाल जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की अध्यक्षता में वृहद जनचौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। चौपाल में विभिन्न विभाग की योजनाओं जैसे-विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण पेंशन राशन कार्ड स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित समस्या आदि उनका मौके पर सत्यापन तथा आनलाइन रजिस्टेªशन आदि की कार्यवाही की गई।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता की हर एक समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी चौपाल में उपस्थित है। अब आम लोगों को इधर-उधर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनकी हर समस्याओं को पंजिका में सूचीबद्ध किया जायेगा और सत्यापन कराकर पात्रता के आधार पर उन्हें सरकार की योजनाओें से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होने कहा कि यदि गांवों में किसी भी व्यक्ति की कोई समस्या है तो उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने हेतु एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से यदि कोई भी व्यक्ति वंचित है और वह पात्रता की श्रेणी में है, किन्तु उनकों सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे पात्र लोगों का चिन्हांकन किया जायेगा, ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं से उन्हें जोड़ा जा सके।
उन्होने कहा कि ग्राम वासियों को अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय या सम्बन्धित अधिकारियों के पास जाने में कई प्रकार की दिक्कते होती थी, जिसको ध्यान में रखते हुए इस चौपाल का आयोजन कर सभी अधिकारियों को एक साथ उपस्थित किया गया है, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके। इसके अलावा प्रमाण पत्र आदि से सम्बन्धित जो भी समस्याएं है, उनकों यहीं पर निस्तारित किया जायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके गाँव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, पंप संचालक प्रायः अनुपस्थित रहते है, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिया कि तत्काल पंप संचालक पर कार्यवाही करते हुए किसी अन्य संचालक की तैनाती की जाए। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि चौपाल में जो भी जनता की समस्याएं एवं शिकायतें आयी है, उनकों सूचीबद्ध किया जाए और जिन शिकायतों का तत्काल निराकरण हो सकता है, उसे निस्तारित किया जाए। ऐसी शिकायतें जिनका मौके से निस्तारित कराना सम्भव नही है, उनकी निस्तारण की कार्यवाही आज से ही प्रारम्भ कर दी जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गांव के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, इसलिए गांव में खडं़जा, नाली, तालाब, पात्रों को पेंशन एवं पात्रों को आवास की कार्यवाही के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि गांव के विकास के साथ-साथ पात्रों को उन्हें आवास, पेंशन भी मुहैया हो सके।इस दौरान चौपाल में समाज कल्याण, प्रोबेशन, स्वास्थ्य, जल निगम, खाद्य एवं रसद, पंचायतीराज, उद्योग विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन सहित अन्य तमाम विभागों के स्टाल भी लगाये गये, जिनका जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने भ्रमण कर अवलोकन किया तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन को देने हेतु निर्देश भी दिया।
चौपाल का संचालन परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 अश्वनी कुमार ने किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0के0 सिंह, समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सिरसिया सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments