आज शाम हुई पहली मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ते तापमान से परेशान आमजन ने बारिश का स्वागत किया। सिसवा मुंशी क्षेत्र के हुसैन गंगराई निवासी मोहम्मद अफसर अली और लक्ष्मीपुर के अमजद सिद्दीकी सहित कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस बारिश से गर्मी से काफी हद तक निजात मिली है। उनका कहना था कि पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन अब मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के बाद क्षेत्र में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही किसानों में भी खुशी का माहौल है, क्योंकि उनका मानना है कि यह बारिश फसलों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगी। इस पहली मूसलाधार बारिश ने क्षेत्रवासियों को गर्मी से राहत प्रदान करते हुए मौसम को खुशनुमा बना दिया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में मूसलाधार बारिश से मिली भीषण गर्मी से राहत:तापमान गिरा, किसानों के चेहरे खिले; फसलों को मिलेगा लाभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












