भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 1.46 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। 59वीं वाहिनी SSB की ‘एफ’ समवाय, लौकाही और थाना मोतीपुर पुलिस ने 26 मार्च को यह कार्रवाई की। विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 667 के पास एक विशेष गश्ती अभियान चलाया गया था, जिसका नेतृत्व निरीक्षक (सामान्य दल) सुभाष चंद्र कर रहे थे। शाम करीब 4:22 बजे, सुरक्षा बलों ने नेपाल से भारत की ओर आते एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। सुरक्षाकर्मियों को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नेपाल के जिला बर्दिया निवासी 29 वर्षीय नेत्र बहादुर शाही के रूप में हुई है। कानूनी प्रक्रिया के तहत उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 1.46 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह चरस नेपाल के एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थी। वह इसे भारत में बेचने और अपने निजी उपयोग के लिए ला रहा था। इस मामले में आरोपी नेत्र बहादुर शाही के खिलाफ NDPS अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद चरस और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच को सौंप दिया गया है। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार की सुबह माननीय न्यायालय भेज दिया गया। लगातार तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सुरक्षा एजेंसियां भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर SSB-यूपी पुलिस की कार्रवाई:1.46 किलो चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











