Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)साउघाट में तेज आंधी-तूफान:टीन-छप्पर उड़े, बिजली आपूर्ति बाधित; राहगीर परेशान

साउघाट में तेज आंधी-तूफान:टीन-छप्पर उड़े, बिजली आपूर्ति बाधित; राहगीर परेशान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती साउघाट के विभिन्न क्षेत्रों में रात के समय आए तेज आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। तूफान के कारण कई घरों के टीन और छप्पर उड़ गए। बिजली के तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी इतनी तेज थी कि टीन के शेड, छप्पर, बिजली के तार और पेड़ रास्ते में गिर गए। इससे कई मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय निवासियों विपिन कुमार, रवि कुमार, ओमप्रकाश, निखिल कुमार और अवधेश कुमार ने बताया कि यह आंधी-तूफान काफी भीषण था। हालांकि, इसमें मुख्य रूप से पेड़, बिजली के खंभे और घरों के छप्परों को ही नुकसान पहुंचा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments