Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)यूपी बोर्ड के मेधावी का सम्मान:असिधवा चेतिया में प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने...

यूपी बोर्ड के मेधावी का सम्मान:असिधवा चेतिया में प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने किया सम्मानित


असिधवा चेतिया के जनता इंटर कॉलेज में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य लालचंद और शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। व्यावसायिक वर्ग (बालिका) में चांदनी ने प्रथम, सुकन्या ने द्वितीय तथा अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग (बालिका) में मुदित स्वराज गौतम प्रथम, कीर्ति चौरसिया द्वितीय और गुड़िया तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं विज्ञान वर्ग (बालक) में सोहन ने प्रथम, अरुण कन्नौजिया ने द्वितीय तथा विजय जायसवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। मानविकी वर्ग (बालिका) में मनीषा प्रथम, इंद्रावती द्वितीय और शशिकला तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में राजेंद्र ने प्रथम, राम ने द्वितीय और शोभित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कुमारी विभा, मुकेश श्रीवास्तव, विष्णु नाथ लाल, पंकज कुमार श्रीवास्तव, चंद्रभान मौर्य, कमलेश मौर्य, कृष्ण मुरारी यादव, मोहम्मद इमरान खान, सुधीर चंद्र, अरुण किशोर, आशीष कुमार श्रीवास्तव, विजय प्रकाश, आनंद कुमार श्रीवास्तव और कौशल कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही मिथुन, दीपक, उत्तम, रवि प्रताप और कौशल मिश्रा सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments