गुरुवार को आईसीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए। बलहा के नानपारा देहाती स्थित सेंट पीटर इंटर कॉलेज के श्रेयांश वर्मा ने हाई स्कूल में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं, राजवीर सिंह ने इंटरमीडिएट में 94.5 प्रतिशत अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। परिणाम घोषित होने के साथ ही विद्यार्थियों और उनके परिजनों में सुबह से बनी उत्सुकता समाप्त हुई। सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और उनके परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। हाई स्कूल में अन्य प्रमुख प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में देवेश श्रीवास्तव (93%), श्लोक कुमार गुप्ता (91.75%), स्नेहा श्रीवास्तव (91.25%), आकर्ष श्रीवास्तव (89.75%), आयुषी खेमका (88.75%), प्रेरणा मिश्रा (86.75%), जयंशु घोष (86.25%), अतुल मौर्या (83%) और अंशित गुप्ता (83%) शामिल रहे। इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य विद्यार्थियों में याचिका रुपानी (93%), शौर्य गुप्ता (91.75%), आयुष वर्मा (91.25%), मो. ताबिश (89.75%), फलक इम्तियाज़ (88.75%), सुधांशु सिंह (86.75%), जाह्नवी चौहान (86.25%), जोया समद (83%) और सुमित सिंह (83%) शामिल हैं।
ICSE बोर्ड परिणाम घोषित, श्रेयांश-राजवीर टॉपर:बलहा के सेंट पीटर इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












