Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बांसी-बस्ती मार्ग पर बाइक-कार की टक्कर:युवक गंभीर घायल, बस्ती जिला अस्पताल रेफर

बांसी-बस्ती मार्ग पर बाइक-कार की टक्कर:युवक गंभीर घायल, बस्ती जिला अस्पताल रेफर


शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के बांसी-बस्ती मुख्य मार्ग पर असनार चौराहे के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। मोटरसाइकिल और टाटा सफारी की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिवनगर डिडई थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल युवक की पहचान बुढ़ापार निवासी मनोज द्विवेदी पुत्र गोपाल द्विवेदी के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments