Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा के टीकुर HRV में एक्स-रे कैंप आयोजित:64 लोगों की जांच हुई,...

खेसरहा के टीकुर HRV में एक्स-रे कैंप आयोजित:64 लोगों की जांच हुई, 10 मरीज रेफर किए गए


टीकुर एचआरवी में 30 अप्रैल 2026 को टीबी मुक्त अभियान के तहत एक हैंड हेल्ड एक्स-रे कैंप का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन ग्राम प्रतिनिधि ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी जांच कराई। कैंप में कुल 64 लोगों का एक्स-रे किया गया। इनमें से 10 लोगों में टीबी के संदिग्ध लक्षण पाए गए, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा रेफर कर दिया गया। यहां उनकी आगे की जांच और उपचार किया जाएगा। इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में एसटीएलएस आशीष पांडेय, डीआरए/एक्स-रे टेक्नीशियन सुधांशु, एएनएम निशा मिश्रा और वार्ड बॉय मुकेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने मिलकर लोगों की जांच की और उन्हें टीबी के प्रति जागरूक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि ऐसे कैंपों का मुख्य उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका इलाज सुनिश्चित करना है। यह कदम टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने में सहायक होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments