Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)JLTRC कॉलेज में छात्राओं का प्रवेश शुरू:दशकों पुरानी 'नो एंट्री' परंपरा समाप्त,...

JLTRC कॉलेज में छात्राओं का प्रवेश शुरू:दशकों पुरानी ‘नो एंट्री’ परंपरा समाप्त, छात्रवृत्ति की भी घोषणा

#बस्ती_न्यूज

बहादुरपुर विकासखंड के कलवारी स्थित झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी (JLTRC) इंटर कॉलेज में दशकों पुरानी एक परंपरा समाप्त हो गई है। इस सत्र से कॉलेज में छात्राओं का प्रवेश औपचारिक रूप से शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। सरकारी सहायता प्राप्त और सह-शिक्षा की मान्यता होने के बावजूद, कॉलेज में लंबे समय से छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। प्रबंधन बुनियादी सुविधाओं, विशेषकर शौचालय की कमी का हवाला देता था। इस कारण अभिभावकों को अपनी बेटियों को महंगे निजी स्कूलों में दाखिला दिलाना पड़ता था। यह मुद्दा तब राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था, जब एक अभिभावक अपनी बेटी के लिए साइकिल पर टॉयलेट सीट लेकर स्कूल पहुंचा था। स्थिति में यह बदलाव ‘ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी’ के प्रयासों और जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से संभव हुआ। बस्ती के DIOS के सख्त निर्देश के बाद, 18 अप्रैल 2026 को कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं के लिए प्रवेश खोल दिए। हालांकि, छात्राओं के प्रवेश शुरू होने के साथ कुछ नई चुनौतियाँ भी सामने आई हैं। निजी स्कूलों पर ‘टीसी ट्रैप’ के तहत स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) देने में देरी करने और छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षाओं व उनके भविष्य को लेकर डराने के आरोप लगे हैं। इन चुनौतियों के बीच, ‘ट्री इनिशिएटिव्स’ ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इसके अतिरिक्त, कॉलेज गेट पर एक हेल्पडेस्क स्थापित कर अभिभावकों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, अब तक लगभग 10 छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। कई वर्षों बाद शुरू हुई यह पहल न केवल एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि इसे सामाजिक जागरूकता और संघर्ष की सफलता के रूप में भी देखा जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments