Homeदेश (National)LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, 19 किलो वाला सिलेंडर की...

LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, 19 किलो वाला सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़ी

आज मई महीने के पहले दिन ही लोगों को झटका लगा है। देशभर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतें आज 1 मई से बढ़ गई हैं। पहले की तुलना में आज से आपको इस सिलेंडर के लिए 993 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 3,071.5 रुपये में मिलेगा। कीमत में हुई इस बढ़ोतरी ने होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की टेंशन बढ़ा दी है।

इंडियन ऑयल की ओर से जारी किए गए एक नोटिस के अनुसार, दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 3,071.5 रुपये में, मुंबई में 3,270.5 रुपये और कोलकाता में 3,229 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा अन्य शहरों में भी इस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। सिलेंडर की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के बाद अब ढाबों हॉटलों में खाना मंहगा गो सकता है।

यह भी पढ़ें: महंगे कमर्शियल सिलेंडर से अनिवार्य eKYC तक, 1 मई से क्या-क्या बदल गया?

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें रहेंगी स्थिर

आज यानी 1 मई से कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगा हो गया लेकिन घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि आपके घर के बजट में इसका कोई असर नहीं होगा लेकिन अगर आप बाहर खाना खाते हैं तो आपके बजट पर इसका सीधा असर होगा। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी 913 रुपये के पुराने रेट पर ही मिल रहा है। इसी तरह अन्य शहरों में भी पुराने रेट ही लागू रहेंगे।

व्यापारियों की चिंता बढ़ी

अचानक हुई इस बढ़ोतरी से फूड इंडस्ट्री के छोटे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग सेवाओं से जुड़े लोगों को अब अपने खर्चों को मैनेज करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसका असर ग्राहकों पर भी पड़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में होटल और रेस्टोरेंट अपने मेन्यू के दाम बढ़ा सकते हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर एक्स्ट्रा खर्च पड़ेगा।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments