Homeउत्तर प्रदेशबजरंग दल ने किया रक्तदान:विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में, हनुमान जी...

बजरंग दल ने किया रक्तदान:विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में, हनुमान जी के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर हुई शुरुआत


महराजगंज के जिला संयुक्त चिकित्सालय में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMS) द्वारा किया गया। CMS महोदय ने सर्वप्रथम प्रभु श्री राम और प्रभु हनुमान जी की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद रक्तदान प्रक्रिया शुरू हुई। शिविर में बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप जायसवाल ने सबसे पहले रक्तदान किया। उनके बाद जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, सह संयोजक राहुल, प्रखंड सह संयोजक अजय, खंड करवा दीपक, संघ के हेमंत, प्रदीप और घनश्याम सहित कई बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया। शैलेश, सुदर्शन, विनय, अशोक, गोलू, जिला सह मंत्री बलराम और राकेश समेत कई अन्य लोगों ने भी रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। इस अवसर पर प्रांत मिलन प्रमुख अविनाश और संघ परिवार के जिला प्रचारक विनय सहित कई मुख्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments