कोठीभार पुलिस ने सिसवा नगरपालिका के कबीरनगर वार्ड में एक दलित महिला से छेड़छाड़, मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो पड़ोसियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंधित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ले के निवासी के खिलाफ पहले से एक मुकदमा चल रहा है, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद और रंजिश थी। पीड़िता के अनुसार, उन पर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। इनकार करने पर उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। प्रार्थना पत्र में आरोप है कि 23 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 6 बजे पड़ोसी उनके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। जब उनके पति शोर सुनकर मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद, आरोपी अपनी पत्नी के साथ लाठी-डंडा लेकर दोबारा उनके दरवाजे पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के दौरान आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़िता के पड़ोसी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(3), 333, 74 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में महिला से छेड़छाड़, मारपीट:पड़ोसी पर केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












