पनियरा थाना क्षेत्र के महुअवा शुक्ल गांव में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग की नल पर फिसलने से मौत हो गई। 70 वर्षीय शंकर निषाद हाथ-पैर धोते समय अचानक पीछे की तरफ गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि गिरने के तुरंत बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों को जानकारी मिलते ही घर में माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी राजमती पहले से अस्वस्थ रहती हैं और उनका इलाज चल रहा है। पति की आकस्मिक मृत्यु से वह सदमे में हैं। शंकर निषाद के दो विवाहित बेटे, कृष्ण मोहन और हरिश्चंद्र, घर पर रहते हैं। उनकी दो विवाहित बेटियां भी हैं। इस घटना के बाद गांव में भी लोग दुखी हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महुअवा शुक्ल में नल पर फिसलने से बुजुर्ग की मौत:सुबह शौच के बाद हाथ-पैर धोते समय हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












