HomeHealth & Fitnessबख्शी का तालाब में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत,बुजुर्ग घायल,पैर टूटा और...

बख्शी का तालाब में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत,बुजुर्ग घायल,पैर टूटा और कटी उंगली

बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिंगवाँ चौकी क्षेत्र में रविवार कुम्हरावां-बाबागंज रोड पर गुलालपुर मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में बुजुर्ग के पैर की हड्डी टूट गई है और हाथ की एक उंगली भी शरीर से अलग हो गई है।

लखनऊ निवासी 70 वर्षीय राजबहादुर सिंह रविवार सुबह अपनी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (UP 32 KT 2188) से गुलालपुर से लखनऊ की ओर वापस लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही वे कुम्हरावां की तरफ मुड़ने के लिए गुलालपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामने से आ रही होंडा शाइन मोटरसाइकिल (UP 41 BK 2182) काफी तेज गति में थी। इस बाइक को बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र स्थित मनसापुरवा निवासी सौरभ चला रहा था। आरोप है कि सौरभ बेहद लापरवाही और अनियंत्रित गति से वाहन चला रहा था, जिसके कारण वह मोड़ पर अपनी बाइक को संभाल नहीं सका और सीधे राजबहादुर सिंह की बाइक में जा घुसा।टक्कर इतनी भयानक थी कि, दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राजबहादुर सिंह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। 

इस हादसे में उनके दाहिने पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है और दाहिने हाथ की एक उंगली कटकर अलग हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाई और घायल बुजुर्ग को एम्बुलेंस की मदद से लखनऊ के ताड़ीखाना स्थित ‘हाईवे ट्रामा सेंटर’ पहुँचाया। वर्तमान में अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

महिंगवाँ चौकी प्रभारी सतीश सिंह मौके पर पहुँचे
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय महिंगवाँ चौकी प्रभारी सतीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें चौकी ले आई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर बढ़ते यातायात और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments