Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी:हादसे में एक व्यक्ति घायल,...

इकौना में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी:हादसे में एक व्यक्ति घायल, अस्पताल रेफर


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पांच पीरान पुरवा निवासी नफीस और गोलू ई-रिक्शा से इकौना क्षेत्र में आलू बेचने गए थे। शाम को घर लौटते समय जब वे टीचर कॉलोनी मोड़ के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नफीस को भी मामूली चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोलू के पैर में फ्रैक्चर बताया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments