Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में निरीक्षण के दौरान सख्त कार्रवाई के निर्देश:आयुष्मान कार्ड निर्माण में...

खेसरहा में निरीक्षण के दौरान सख्त कार्रवाई के निर्देश:आयुष्मान कार्ड निर्माण में लापरवाही पर अधीक्षक की चेतावनी


सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पाण्डेय ने खेसरहा क्षेत्र की बेलबनवा, कोटिया पाण्डेय, सुभई नगवा और बेलऊख ग्राम पंचायतों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर आयुष्मान कार्ड बनाने की गति धीमी पाई गई, जिस पर उन्होंने संबंधित सीएचओ को चेतावनी दी। अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि आने वाले दिनों में आयुष्मान कार्डों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि नहीं होती है, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कार्य की प्रगति की निगरानी के लिए अब प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जाएगी। सभी कर्मचारियों को अपने दैनिक लक्ष्य और उसकी उपलब्धि की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे गांव-गांव जाकर पात्र लाभार्थियों से संपर्क करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित न रहे। अधीक्षक ने कहा कि उनका लक्ष्य शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ना है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान सीएम फैलो दुर्गेश कुमार गुप्ता, बीपीएम अमरनाथ गुप्ता और अन्य पर्यवेक्षक तथा क्षेत्रीय कर्मचारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments